फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई हवाई अड्डे की दीवार फांदकर विमान तक पहुंचा शख्स, सीआईएसएफ ने किया गिरफ्तार

Thu, 22 Aug 2019 10:51 PM IST
अमित मंडल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
स्पाइसजेट (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram
विज्ञापन

सीआईएसएफ ने गुरुवार को मुंबई हवाई अड्डे की दीवार फांदकर उड़ान भरने को तैयार विमान तक पहुंचने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। डीजीसीए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि स्पाइसजेट विमान के पायलटों ने जब व्यक्ति को रनवे संख्या 27 पर खड़े अपने विमान की ओर आते देखा तो उन्होंने किसी भी घटना से बचने के लिये सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत विमान का इंजन बंद कर दिया। 

विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने उसका नाम कामरान शेख बताया है। घटना के समय स्पाइसजेट का SG634 विमान बेंगलुरु के लिये उड़ान भरने को तैयार था। उन्होंने कहा कि दोपहर करीब 1.30 बजे सायन निवासी 26 वर्षीय व्यक्ति ने रनवे-27 के दक्षिण की ओर से दीवार फांदकर प्रवेश निषेध क्षेत्र को पार किया।

 

हालांकि पुलिस ने कहा कि व्यक्ति ने हवाई अड्डे का बाड़/दीवार पार करने की कोशिश की और सीआईएसएफ ने तुरंत उसे अपनी गिरफ्त में ले लिया। एक अन्य पुलिस अधिकारी ने कहा कि व्यक्ति के पास मानसिक रूप से अस्वस्थ दिखाने के लिए सभी दस्तावेज थे।

दूसरे पुलिस अधिकारी ने कहा, उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उसके परिवार के सदस्य उसे घर ले जाने के लिये आ रहे हैं। डीजीसीए के एक अधिकारी ने कहा कि व्यक्ति मानसिक रूप से कमजोर लगता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) मामले की आगे की जांच करेगा। केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने भी जांच का आदेश दिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें