5000 जानवरों में देखे गए 55 बाघ
पूर्वी महाराष्ट्र के ताडोबा अंधारी टाइगर रिजर्व (टीएटीआर) में 'निसर्गानुभव-2024' वॉटरहोल पशु सर्वेक्षण का आयोजन किया गया। अधिकारियों के मुताबिक इस दौरान 55 बाघों सहित कुल 5,069 जंगली जानवर देखे गए। कोर और बफर जोन में 55 बाघ, 17 तेंदुए, 86 जंगली कुत्ते, 65 स्लॉथ भालू, 1,458 चित्तीदार हिरण, 488 सांभर और 559 भारतीय गौर दर्ज किए गए। बफर क्षेत्रों में कम से कम 26 बाघ और आठ तेंदुए देखे गए, जबकि मुख्य क्षेत्रों में 29 बाघ और नौ तेंदुए देखे गए।
सांस्कृतिक नीति की समीक्षा समिति ने महाराष्ट्र सरकार को रिपोर्ट सौंपी
महाराष्ट्र सरकार की सांस्कृतिक नीति की समीक्षा के लिए गठित समिति ने शनिवार को अपनी अंतिम रिपोर्ट संस्कृति मंत्री सुधीर मुनगंटीवार को सौंपी। मंत्री ने कहा, इसकी सिफारिशों को नई नीति में शामिल किया जाएगा। भाजपा नेता विनय सहस्रबुद्धे को समिति का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।