फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' में शामिल होंगे उद्धव ठाकरे!

Wed, 19 Oct 2022 07:31 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, मुंबई

सार

Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि उद्धव ने उनका आमंत्रण स्वीकर कर लिया है और वे भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे। राहुल गांधी ने 7 सितंबर को तमिलनाडु से भारत जोड़ो यात्रा शुरू की थी...
विज्ञापन
Bharat Jodo Yatra- uddhav thackeray and rahul gandhi - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत जोड़ो यात्रा पर निकले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आगामी 7 नवंबर को तेलंगाना से महाराष्ट्र की सीमा में दाखिल होंगे। उनकी इस यात्रा में शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे की पार्टी के प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे भी शामिल होंगे। वहीं, ठाकरे के अलावा एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार के भी इस यात्रा में शामिल होने की चर्चा है।

महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता इस कवायद में जुटे हैं कि जब राहुल गांधी महाराष्ट्र में प्रवेश करें तब महा विकास आघाड़ी के नेता उद्धव ठाकरे समेत पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार भी उसमें शामिल हों। एक दिन पहले महाराष्ट्र कांग्रेस प्रभारी एचके पाटिल, पूर्व मंत्री अशोक चव्हाण, बालासाहेब थोरात, मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष भाई जगताप और मुंबई युवक कांग्रेस इकाई के सूरज सिंह ठाकुर ने मातोश्री जाकर उद्धव ठाकरे को यात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है।

कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि उद्धव ने उनका आमंत्रण स्वीकर कर लिया है और वे भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे। राहुल गांधी ने 7 सितंबर को तमिलनाडु से भारत जोड़ो यात्रा शुरू की थी। उनकी करीब 3570 किमी लंबी यह यात्रा 150 दिनों में पूरी होगी और इसका समापन श्रीनगर में होगा। यह यात्रा कुल बारह राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेश से होकर गुजर रही है।

उद्धव पर भाजपा का तंज 'मुंह में राम बगल में राहुल'

राहुल गांधी की यात्र में उद्धव ठाकरे के शामिल होने की चर्चा पर भाजपा ने करारा तंज कसा है। प्रदेश भाजपा प्रवक्ता केशव उपाध्ये ने कहा कि उद्धव ठाकरे कभी हिंदुत्व के मुद्दे पर सड़क पर नहीं उतरे। रामजन्मभूमि आंदोलन में उद्धव ठाकरे कभी नहीं दिखे। जनसभाओं में केवल हाथ ऊपर कर हिंदुत्व की खोखली गर्जना की। तीन साल पहले देवेंद्र फडणवीस की महा जनादेश यात्रा में शामिल नहीं हुए। उद्धव ने शिवसैनिकों को प्रोत्साहित करने वाला दिवंगत बालासाहेब ठाकरे का आदरयुक्त दबदबा रसातल में पहुंचा दिया है। अब उन्हें राम की बजाए राहुल की आरती भाने लगी है। जो समय का रचा दुष्चक्र है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें