फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: मंत्री अशोक चव्हाण ने दी कोरोना को मात, अस्पताल से मिली छुट्टी

Thu, 04 Jun 2020 05:12 PM IST
मुकेश कुमार झा पीटीआई, मुंबई
विज्ञापन
अशोक चव्हाण - फोटो : social media
विज्ञापन

महाराष्ट्र के लोक निर्माण कार्य मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण उपचार के बाद कोविड-19 से ठीक हो गए और उन्हें गुरुवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

विज्ञापन


अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अपने घर पहुंचे जहां गर्मजोशी से उनका स्वागत किया गया। चव्हाण की जांच में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि होने के बाद उन्हें यहां 25 मई को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

चव्हाण के कार्यालय की ओर से बताया गया कि बीमारी से ठीक होने के बाद उन्हें गुरुवार को अस्पताल से छुट्टी दी गई। पिछले महीने चव्हाण नांदेड़ में थे जब उनकी जांच में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई थी और उन्हें उपचार के लिए मुंबई लाया गया था। वह नांदेड़ जिले की भोकर सीट से विधायक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें