फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा ने आरे कालोनी के खंभापाड़ा में छात्रों को बांटे स्मार्टफोन

Mon, 31 Aug 2020 06:34 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
Children received Smartphones - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

मुंबई में गोरेगांव के आरे कालोनी परिसर स्थित आदिवासी क्षेत्र खंभापाडा में स्मार्टफोन पाकर आदिवासी बच्चों के चेहरे खिल गए। परिजन खुश हैं कि अब उनके बच्चे भी ऑनलाइन शिक्षा से वंचित नहीं रहेंगे। महाराष्ट्र भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा के अध्यक्ष संजय पांडेय ने आदिवासी बच्चों को स्मार्टफोन बांटे। उन्होने कहा कि आदिवासी बच्चों को स्मार्टफोन सौंपने के बाद उनके माता-पिता के चेहरे पर खिली मुस्कान से सुखद अहसास मिला।

विज्ञापन


कोरोना महामारी के कारण स्कूल-कालेज कई महीने से बंद हैं। कई स्कूलों में ऑनलाइन शिक्षा संचालित की जा रही है, लेकिन गरीब छात्रों के पास स्मार्टफोन नहीं होने से उनकी शिक्षा प्रभावित हो रही है। भाजपा (उभामो) के अध्यक्ष संजय पांडेय ने कहा कि लॉकडाउन के कारण बड़ी संख्या में नौकरियां चली गई हैं। लोगों को घर चलाना मुश्किल हो गया है।

ऐसी स्थिति में गरीब जरूरतमंद छात्रों को मोबाइल खरीद कर देना उनके माता-पिता के लिए संभव नहीं है। पांडेय ने कहा कि आरे कालोनी के खंभा पाड़ा में रहने वाले आदिवासी बच्चों के सामने यह बड़ी समस्या थी।
विज्ञापन


इसलिए उत्तर भारतीय मोर्चा की तरफ से 25 आदिवासी छात्रों को स्मार्टफोन बांटा गए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा में लाना हमारा मकसद है और इसी उद्देश्य के तहत बच्चों को स्मार्टफोन दिए गए हैं। इस दौरान भाजपा नेता व सिद्धिविनाय मंदिर ट्रस्ट के पूर्व ट्रस्टी उदयप्रताप सिंह भी मौजूद थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें