फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठाकरे स्मारक: फड़णवीस और उद्धव ठाकरे कार्यक्रम में एकसाथ शामिल हुए

Wed, 23 Jan 2019 07:52 PM IST
अमित मंडल भाषा, मुंबई
विज्ञापन
devendra fadanvis
विज्ञापन

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस और शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे, शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे के स्मारक के निर्माण की शुरुआत के लिए बुधवार को आयोजित वास्तु पूजन कार्यक्रम में संयुक्त रूप से शामिल हुए।

विज्ञापन


भाजपा और उसकी सहयोगी शिवसेना के संबंधों में खटास है और शिवसेना ने कई मौकों पर सरकार की विभिन्न नीतियों की आलोचना की है, ऐसे में दोनों नेताओं का साथ-साथ कार्यक्रम में शिरकत करना मायने रखता है। शिवसेना केंद्र और महाराष्ट्र में भाजपा की सहयोगी पार्टी है।

महाराष्ट्र कैबिनेट ने मंगलवार को ठाकरे स्मारक के लिए 100 करोड़ रुपये मंजूर किये थे। इस कदम को लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा द्वारा अपनी सहयोगी शिवसेना तक पहुंच बनाने के प्रयास के तौर पर देखा जा रहा है।
विज्ञापन


बाल ठाकरे की 93वीं जयंती के मौके पर बुधवार को फडणवीस और ठाकरे ने मध्य मुम्बई के दादर स्थित शिवाजी पार्क में स्मारक स्थल पर संयुक्त रूप से गणेश पूजन और वास्तु पूजन किया। 

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें