फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई में कोरोना के शिकार कार्यकर्ताओं की मदद के लिए आगे आई भाजपा, देगी 3 लाख रुपये की आर्थिक मदद

Fri, 12 Jun 2020 08:02 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
मुंबई में कोरोना वायरस - फोटो : पीटीआई (फाइल)
विज्ञापन

देश में कोरोना का हॉटस्पॉट बन चुके मुंबई में मुश्किलों में फंसे कार्यकर्ताओं के लिए भाजपा ने सराहनीय कदम उठाया है। महानगर में कोरोना संक्रमण से जिन कार्यकर्ताओं की मौत हुई है, उनके परिजनों के लिए मुंबई भाजपा की ओर से तीन-तीन लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी।

विज्ञापन


मुंबई भाजपा उपाध्यक्ष आर.यू.सिंह ने बताया कि मुंबई में कोरोना संक्रमण के दौरान भी कार्यकर्ता लोगों की सहायता में जुटे हैं। इनमे से कई कार्यकर्ता कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं और कई कार्यकर्ताओं की मौत हो चुकी है।

इस संबंध में मुंबई भाजपा अध्यक्ष मंगल प्रभात लोढा ने ऑनलाइन जूम मीटिंग आयोजित की, जिसका संचालन आरयू सिंह ने किया। सिंह ने बताया कि इस वीडियो मीटिंग में भाजपा कार्यकर्ताओं के अलावा संघ परिवार के अधिकारी सहित कुल 94 लोग शामिल हुए।
विज्ञापन


बैठक में चर्चा हुई कि जिन कार्यकर्ताओं की कोरोना से मृत्यु हुई है उनके घरवालों की माली हालत ठीक नहीं है। इसे देखते हुए मुंबई भाजपा अध्यक्ष मंगल प्रभात लोढ़ा ने उनके परिजनों को तीन-तीन लाख रुपये की मदद देने का फैसला किया है।

सांसद गोपाल शेट्टी की अध्यक्षता में गठित हुई समिति

कोरोना संक्रमण के शिकार हुए कार्यकर्ताओं के परिजनों को आर्थिक मदद देने के लिए मुंबई भाजपा ने उत्तर मुंबई के सांसद गोपाल शेट्टी की अध्यक्षता में एक समिति गठित की है, जिसमें विधायक तमिल शेल्वन के अलावा शलाका सालवी और प्रदेश भाजपा में प्रोटोकॉल की जिम्मेदारी संभालने वाले लड्डाराम नागवानी आदि शामिल हैं।

अब तक एक दर्जन कार्यकर्ताओं की हो चुकी है मौत

मुंबई में अब तक कोरोना महामारी की चपेट में आने से सांताक्रुज में श्रीराम दुबे, अंधेरी में अरूण सिंह, प्रभादेवी में संदेश जाधव, कालीना में भरत गुप्ता, विलेपार्ले में अभिषेक भार्गव और सांताक्रुज के गुरु मयेकर, जोगेश्वीर में दो सगे भाई संदीप ठाकुर, नंदादीप ठाकुर, वरली के शनि श्रीनिवास गुप्ता, कुर्ला के उमेश सिंह और कांदिवली के भरतभाई पांड्या की मृत्यु हो चकी है।

भरतभाई पांड्या उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल राम नाईक के विशेष सहयोगी थे। 

संघ परिवार के अधिकारी भी करेंगे मदद

वहीं, संघ परिवार के अधिकारी विमल केडिया ने दिवंगत भाजपा कार्यकर्ताओं के परिवारों की पूरी मदद का भरोसा दिया है। उन्होंने कहा है कि दिवंगत कार्यकर्ता के परिवार को संघ परिवार के किसी संपन्न परिवार से जोड़ा जाएगा जो कार्यकर्ता के बच्चों की पढ़ाई और शादी से लेकर नौकरी आदि में लंबे समय तक सहयोग करेंगे।

विज्ञापन


संघ परिवार की यह कोशिश होगी कि कार्यकर्ताओं के परिवार को दिवंगत की कमी महसूस न हो। 

 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें