फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनशन पर बैठे अन्ना का रक्तचाप, रक्त में शुगर की मात्रा बढ़ी

विज्ञापन
- फोटो : ANI
विज्ञापन
 सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे के अनशन का आज तीसरा दिन है। उनके चिकित्सक का कहना है कि अन्ना का रक्तचाप और रक्त में शुगर की मात्रा काफी बढ़ गई है।
विज्ञापन


हजारे केन्द्र और महाराष्ट्र में भ्रष्टाचार निरोधक निगरानीकर्ताओं की नियुक्ति तथा किसानों के मुद्दों के निपटारे की मांग पर राज्य के अहमदनगर जिले के रालेगण सिद्धि में तीन दिन से भूख हड़ताल पर हैं। 
विज्ञापन


डॉ धनंजय पोटे ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘मैंने शुक्रवार सुबह अन्ना की जांच की थी। उनका रक्तचाप और रक्त में शुगर की मात्रा काफी बढ़ी हुई है।’’ 

अन्ना के समर्थन में उतरे स्थानीय नागरिकों ने केन्द्र और राज्य सरकारों पर उनकी मांगों की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। 
 

अन्ना के एक निकट सहयोगी ने बताया कि अनेक लोगों ने जिले के प्रभारी मंत्री राम शिंदे के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें