देश में कोरोना संक्रमण के सबसे अधिक मामले महाराष्ट्र में हैं। यहां संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। राज्य में संक्रमित मरीजों की संख्या 50 हजार के पार कर चुकी है, जबकि 1600 से अधिक मौतें हुई हैं।
विज्ञापन
इसी बीच बुधवार को मुंबई के सायन अस्पताल से एक अच्छी खबर आई। यहां भर्ती एक महीने के बच्चे ने कोरोना महामारी को मात दे दी है। कोरोना से संक्रमित इस बच्चे को आज अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।