MP News: बैतूल में आयोजित 67वीं राष्ट्रीय शालेय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में विदिशा की बेटी किंजल पाल ने बाजी मारी है। किंजल ने इस प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। बता दें कि मेडल जीतने के बाद अब उनका चयन दक्षिण कोरिया में आयोजित अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडों प्रतियोगिता में हुआ है।
विदिशा की की किंजल पाल ने बैतूल में आयोजित 67वीं राष्ट्रीय शालेय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता। छात्रा की मेहनत से 26 किलो वजन में मप्र को स्वर्ण पदक मिला। गोल्ड मेडल जीतकर विदिशा पहुंची 14 साल की किंजल पाल का जमकर स्वागत हुआ। किंजल की इस उपलब्धि को हासिल करने की खुशी में विदिशा सहित किंजल के पिता अरविंद पाल के घर जश्न का माहौल है।
विज्ञापन
बेटियां देश का नाम रोशन कर रही
इस जीत के जश्न के दौरान लोगों ने कहा कि बेटियां भी अब किसी से कम नहीं है, वो दिन गए जब समाज में लोग बेटों को ही परिवार और समाज का नाम रोशन करने की बात कहकर जश्न मनाते थे, अब किंजल पाल जैसी बेटियां भी समाज, परिवार, शहर और प्रदेश के साथ साथ देश का नाम रोशन कर रही हैं।