फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: बोलने में अक्षम नाबालिग से कर रहा था जबरदस्ती, लोगों ने पकड़कर धुना और सिर के आधे बाल काटे

Fri, 08 Dec 2023 12:08 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा

सार

मध्यप्रदेश के विदिशा में छेड़छाड़ के आरोपी को लोगों ने पकड़कर जमकर पीटा। उसके सिर के आधे बाल और आधी मूंछें काट दी गईं। आरोप है कि ये मूक बालिका के घर में घुसकर जबरदस्ती कर रहा था। 
विज्ञापन
विदिशा में नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को लोगों ने पकड़कर आधा गंजा कर दिया। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विदिशा शहर के रामलीला चौराहे के नजदीक जानकीनगर में गुरुवार शाम एक मूक बधिर किशोरी के घर में घुस कर दो लोगों ने दुष्कर्म का प्रयास किया। मामले में लोगों ने एक युवक को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी। इतना ही नहीं उसके सिर के आधे बाल काट दिए गए। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मूक बधिर किशोरी को अकेला पाकर दो आरोपी रिंकू नामदेव और राजकुमार आदिवासी शराब के नशे में उसके घर में घुस गए। उन्होंने उसे गलत नीयत से पकड़ा। राजकुमार बाहर चौकीदारी करने लगा और रिंकू उसे अपने साथ मारपीट कर अंदर कमरे में ले गया और गलत काम करने लगा। इसी बीच किशोरी के परिवार की सदस्य जिसकी दुकान नजदीक ही थी, अनजान लोगों को घर में जाता देख तुरंत वहां पहुंची और शोर मचाया। इससे आसपास के दुकानदार और पड़ोसी भी एकत्रित हो गए। बाहर चौकीदारी कर रहा राजकुमार लोगों को आता देख वहां से फरार हो गया, जबकि अंदर मौजूद रिंकू कुछ गलत करने से पहले ही लोगों के हत्थे चढ़ गया। लोगों ने जमकर उसकी धुनाई लगा दी और उसका आधा सिर गंजा कर दिया। उसे बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। 

सीएसपी राजेश तिवारी ने घटना की पुष्टि की। किशोरी के परिजनों के शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पीड़िता को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें