फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: विदिशा के जिला अस्पताल में गरीबों को एक रुपये में मिलता है भरपेट खाना, 40 साल से चल रही यह मुहिम

Sat, 23 Dec 2023 08:22 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा

सार

मध्यप्रदेश के विदिशा जिले में कुछ लोगों ने एक समिति बनाई थी, जो विदिशा जिला अस्पताल में पिछले करीब 40 साल से सेवा दे रही है। अस्पताल में आने वाले मरीजों के तीमारदारों को इस सेवा से बड़ी राहत मिलती है। यहां मरीजों को एक रुपये में भरपेट खाना मिलता है। यह सेवा लोगों के लिए एक मिसाल है।
विज्ञापन
एक रुपये में मिलता है खाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विदिशा जिला अस्पताल में मात्र एक रुपये में भरपेट भोजन कराया जाता है। इस महंगाई के दौर में हर किसी को यकीन करना मुश्किल हो जाता है, एक रुपये में भोजन आखिर कोई कैसे करा सकता है। लेकिन यह सच कर दिखाया है, विदिशा जिला अस्पताल में चलने वाली सार्वजनिक सेवा समिति ने। 

विज्ञापन


बता दें कि 40 साल से विदिशा जिला अस्पताल में इसी तरह सार्वजनिक सेवा समिति मरीज और उसके परिजनों को सुबह-शाम भोजन कराती आ रही है। इस भोजन की कीमत समिति ने मात्र एक रुपये रखी है। कभी-कभी तो कोई एक रुपये भी नहीं दे पाता तो यह समिति उसे निशुल्क भोजन कराने का काम करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन


समिति के सदस्य बताते हैं, आज से 40 साल पहले इस समिति की शुरुआत शहर के बुजुर्गों द्वारा की गई थी। जब शुरुआत हुई तो इस समिति में 18 लोग थे। सेवा भाव का यह कार्य चलता रहा, आज इस समिति का कारवां चालीस लोगों का हो चुका है। वर्तमान में समिति के पास खुद का भवन और खाना बनाने की हाईटेक मशीन भी उपलब्ध है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें