फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umaria News: कौन बनेगा करोड़पति की हॉट सीट पर बिग-बी संग दिखेंगे विराट, पांच और छह नवंबर को होगा प्रसारण

Fri, 25 Oct 2024 09:37 PM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

उमरिया जिले के विराट चतुर्वेदी का चयन कौन बनेगा करोड़पति के सीज़न 18 पर हुआ है। इसका प्रसारण पांच और छह नवंबर को होगा।
विज्ञापन
विराट का बीग बी में हुआ चयन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उमरिया जिले का एक टीचर का पुत्र अब काफी चर्चा में है। सिर्फ उमरिया ही नहीं पूरे मध्यप्रदेश और यहां तक की पूरे भारत में उसकी चर्चा हो रही है और वह इसलिए क्योंकि अब उनका पुत्र इस पूरे क्षेत्र के लोगों के सामने अपना बेहतरीन प्रदर्शन करने वाला है।

विज्ञापन


आपको बता दें कि सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के चर्चित टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति के सीजन-18 में उमरिया जिला मुख्यालय के विराट चतुर्वेदी अब दिखाई देंगे। पेशे से शिक्षक मुकेश चतुर्वेदी के पुत्र विराट चतुर्वेदी पांच और छह नवंबर को शो के प्रसारण के दौरान होंगे। उमरिया जिला मुख्यालय के एक निजी विद्यालय में कक्षा पांचवी में अध्यनरत विराट चतुर्वेदी के कार्यक्रम की शूटिंग 22 अक्तूबर को हो चुकी है।

मिली जानकारी के अनुसार, सितंबर 2024 में चयन की जानकारी परिजनों को मिली थी। गौरतलब है कि पेशे से शिक्षक मुकेश चतुर्वेदी जिला मुख्यालय उमरिया के विकटगंज में शिक्षक के पद पर पदस्थ हैं। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण सोनी लाइव टीवी पर पांच नवंबर और छह नवंबर की रात्रि नौ बजे होगा। जब से इसकी ऑफिशल अनाउंसमेंट हुई है, तब से लेकर क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है और लोगों में इसे देखने का एक जुनून सवार हो गया है। क्षेत्र के हर छोटा बड़ा इंसान उन्हें बधाई दे रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें