फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umaria News: तीन दिन से लापता युवक का धनवाही डैम में मिला शव, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई

Fri, 01 Sep 2023 08:32 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

Umaria News: तीन दिन से लापता युवक का शव धनवाही डैम में मिला है। वहीं, मृतक के परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताई है। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीन दिन से लापता युवक की लाश धनवाही डैम में मिली है। जानकारी के अनुसार नौरोज़ाबाद थाना अंतर्गत ग्राम घुलघुली से सटे धनवाही डैम में तीन दिनों से लापता युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला है। जैसे ही पुलिस को घटना की जानकारी लगी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। बताया जा रहा है कि मृत युवक विजय पिता संतराम बर्मन उम्र 23 वर्ष निवासी सेहरा टोला बड़ा गांव अपने फूफा के घर में ग्राम घुलघुली में रहता था।
विज्ञापन


यहीं फूफा के लड़के मुकेश बर्मन के साथ ही घुलघुली चौराहे में होटल में यह काम किया करता था। मंगलवार सुबह घर पर वह बिना बताए कहीं लापता हो गया था। जिसके बाद से ही युवक की तलाश में गांव एवं सगे संबंधियों के यहां परिजनों पूछताछ कर रहे थे। चलने नहीं चलने पर बुधवार को गुमशुदगी की शिकायत नौरोज़ाबाद पुलिस को दी गई थी। एक दिन बाद बुधवार को लापता युवक मृत अवस्था में धनवाही डैम में मिला है। लापता युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई है फिलहाल ये बात साफ नहीं है। हालांकि शव की हालत देख प्रथम दृष्ट्या ये कहा जा सकता है कि इस युवक की मौत 48 घण्टे के अधिक समय पहले हुई होगी। पीएम रिपोर्ट आने के बाद युवक की मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें