फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umaria News: स्कूल की छत से गिरने से 11 साल के छात्र की मौत,  खेल-खेल में हुआ हादसा

Sun, 31 Mar 2024 11:06 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

छात्र अपने दोस्तों के साथ स्कूल गया। वहां खेलते-खेलते छत पर चढ़ गया और उतरते समय  वह नीचे गिर गया।, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक छात्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उमरिया जिले के नौरोजाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले सीएम राइज स्कूल करकेली में पढ़ने वाले 11 वर्षीय छात्र की प्राथमिक विद्यालय की छत से गिरने से मौत हो गई। जिला अस्पताल में पदस्थ डॉक्टर निशि गुप्ता ने बताया कि करकेली नदी टोला निवासी अनुराज प्रजापति पिता शिव लाल प्रजापति को मृत अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया था। पोस्टमार्टम करने के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर कर दिया गया है।

विज्ञापन


मृतक छात्र के पिता शिव लाल प्रजापति ने बताया कि घर के पास प्राइमरी स्कूल है। शनिवार को कक्षा 5 का रिजल्ट घोषित होना था, जिसके कारण अनुराज भी अपने दोस्तों के साथ स्कूल चला गया। वहां खेलते-खेलते स्कूल की छत पर चढ़ गया और उतरते समय छत में लगे प्लास्टर की पट्टी टूट गई, जिससे हाथ छूट गया और वह नीचे गिर गया। घटना के बाद हम उसे अस्पताल लेकर आए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिए।

गौरतलब है कि इस मासूम की मौत ने स्कूल भवन की गुणवत्ता पर सवालिया निशान लगा दिया है। ऐसे में स्कूल प्रबंधन को विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता होगी कि दोबारा कोई छात्र छत पर न जाए, जिससे इस तरह की घटना से बचा जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें