फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umaria News: तेज रफ्तार पिकअप ने ली बुजुर्ग की जान, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Mon, 20 May 2024 03:26 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

Umaria News: कोतवाली थाना क्षेत्र के सिविल लाइन चौकी के एनएच 43 में भरौला के पास अनियंत्रित पिकअप ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
तेज रफ्तार पिकअप ने ली बुजुर्ग की जान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उमरिया जिले में हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के सिविल लाइन चौकी के एनएच 43 में भरौला के पास अनियंत्रित पिकअप ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। घटना में साइकिल सवार वृद्ध की मौत हो गई। जानकारी लगते ही सिविल लाइन चौकी पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। भरौला गांव के पास एनएच 43 में वृद्ध प्रताप सिंह बघेल पिता सहदेव सिंह अपने साइकिल से वापस गांव की तरफ आ रहे थे, तभी अनियंत्रित पिकअप ने प्रताप सिंह को टक्कर मार दी। प्रताप सिंह की मौके पर मौत हो गई। जानकारी मिलते ही सिविल लाइन चौकी पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच शुरु की। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें