भाजपा नेता प्रभात झा उमरिया पहुंचे।
- फोटो : सोशल मीडिया
विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही सियासी गलियारों में गर्माहट है। दोनों विपक्षी दल एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं। भाजपा जन आशीर्वाद यात्रा निकाल रही है तो कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा प्रदेश भ्रमण पर है। जन आशीर्वाद यात्रा में दिग्गज नेता शिरकत कर रहे हैं। उमरिया पहुंची यात्रा में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा शामिल हुए। उन्होंने कि कहा हमारे भाग्य में जन आशीर्वाद और कांग्रेस के जन आक्रोश यात्रा है।
बता दें कि उमरिया जिले में 14 सितंबर को जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय स्तर के दिग्गज नेता प्रभात झा उमरिया पहुंचे हुए हैं। उन्होंने कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा सहित सनातन धर्म और इंडिया गठबंधन और बयानों को आड़े हाथ लिया है। प्रभात झा उमरिया के सर्किट हाउस में पत्रकारों से रूबरू हुए और कहा कि हमारे भाग्य में जन आशीर्वाद और कांग्रेस के भाग्य में जन आक्रोश है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि हमें हमेशा जान आशीर्वाद निकालने की प्रेरणा देते रहना। उनको हमेशा जन आक्रोश यात्रा निकालने की प्रेरणा देते रहना।
सनातन को लेकर झा ने कहा कि सनातन का हमला स्वयं पर हमला है। और यह उन इंडिया वालों को समझना होगा कि भारत में रहना है। तो सनातन के विरोध की राजनीति करना संभव नहीं है। स्टालिन के बेटे ने जो बयान दिया है, वो बहुत ग़लत है।