फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umaria News: एक साल की बेटी को लेकर मां ने कुएं में लगाई छलांग, दोनों की मौत

Tue, 22 Oct 2024 07:57 PM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

घर में विवाद के चलते मां ने अपनी एक साल की बेटी संग कुएं में छलांग लगा दी। ऐसे में दोनों की मौत हो गई। मृतका के मां-बाप ने प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उमरिया जिले के इंदवार थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम चंसुरा निवासी 26 वर्षीया शकुन यादव पति राम मिलन यादव अपनी एक वर्षीया पुत्री को लेकर दिन में 12 बजे करीब घर में खाना बनाने के बाद अज्ञात कारणों से अपने ही खेत मे बने कुएं में कूद गई। लगभग एक घंटे बाद जब गांव वालों को पता चला, तब हड़कंप मच गया। उसके बाद जब ग्रामीणों ने कुंए से निकाला, तब तक बहुत देर हो चुकी थी और मां बेटी दोनो की मौत हो गई।

विज्ञापन


इंदवार टीआई एसएन प्रजापति ने बताया कि दिन में करीब एक बजे सूचना मिली कि ग्राम चंसुरा में एक महिला अपनी एक साल बच्ची के साथ कुंए में कूदकर आत्महत्या कर ली है। इस सूचना के मिलते ही घटना स्थल पर पहुंच कर देखे और गांव वालों की मदद से मां बेटी के शव को कुंए से निकलवाए, तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। मृतिका का विवाह साल 2017 में हुआ था, जिसके चलते नवविवाहित की श्रेणी में आती है। देहाती नालसी लेकर मृतिका शकुन यादव के पिता बोड्डा यादव निवासी ग्राम सरमनिया को सूचना दिए और उनके आने का इंतजार करते रहे, उनके आने पर शव का पंचायतनामा तैयार किया गया।

मृतिका के माता-पिता ने आरोप लगाया कि मेरी बेटी को प्रताड़ित किया जाता रहा, जिसके चलते यह घटना घटित हुई है। कल दोनों का पोस्टमॉर्टम करवा कर शव परिजनों को सौंपा जाएगा। आगे की जांच कार्रवाई की जा रही है। गौरतलब है कि जिले में हत्या, आत्महत्या, दुष्कर्म और महिला संबंधी अपराधों के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है। आवश्यकता है इन पर अंकुश लगाने की।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें