फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umaria News: जंगल में लकड़ी काटने गए ग्रामीण पर बाघ का हमला, मौके पर हुई मौत

Sun, 03 May 2026 10:55 PM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

उमरिया के चन्सुरा जंगल में लकड़ी काटने गए रज्जू कोल पर टाइगर ने हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। शव क्षत-विक्षत मिला। पुलिस व वन विभाग ने जांच शुरू की, गश्त बढ़ाई और ग्रामीणों को जंगल अकेले न जाने की चेतावनी दी। 
विज्ञापन
बाघ का हमला (सांकेतिक चित्र) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उमरिया जिले के इंदवार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चन्सुरा के जंगल में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां टाइगर के हमले में एक ग्रामीण की मौत हो गई। मृतक की पहचान रज्जू कोल 50 वर्ष, पिता पिटाई कोल, निवासी ग्राम चन्सुरा के रूप में हुई है। घटना से पूरे इलाके में दहशत और शोक का माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार शाम करीब 4 बजे रज्जू कोल रोज की तरह जंगल में लकड़ी काटने के लिए गया हुआ था। जंगल के अंदर काम करते समय अचानक एक टाइगर ने उस पर हमला कर दिया। हमला इतना तेज और अचानक था कि रज्जू को संभलने या भागने का मौका तक नहीं मिला। टाइगर ने उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

घटना की जानकारी देर शाम तब सामने आई जब रज्जू कोल घर नहीं लौटा। परिजनों और ग्रामीणों ने उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद जंगल के अंदर उसका शव क्षत-विक्षत हालत में मिला। शव के पास टाइगर के पंजों के निशान और घसीटने के चिन्ह भी देखे गए, जिससे स्पष्ट हुआ कि यह हमला टाइगर द्वारा किया गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- ये कैसा लालच: आशा कार्यकर्ता ने दो लाख में बेच दिया, नाबालिग ने 15 साल बाद लौटकर सुनाई रुला देने वाली हकीकत

सूचना मिलते ही इंदवार थाना पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। वन विभाग द्वारा क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है और ग्रामीणों को जंगल में अकेले न जाने की सख्त हिदायत दी गई है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में पिछले कुछ समय से टाइगर की मौजूदगी देखी जा रही थी घटना के बाद गांव में भय का माहौल है और लोग जंगल जाने से कतरा रहे हैं।
विज्ञापन


इस संबंध में इंदवार थाना प्रभारी विजय सिंह पटेल ने बताया कि टाइगर अटैक से एक व्यक्ति की मौत हुई है जांच जारी है। वन विभाग के अधिकारियों ने मृतक के परिजनों को शासन की ओर से आर्थिक सहायता दिलाने की बात कही है। साथ ही, क्षेत्र में निगरानी बढ़ाकर टाइगर की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें