फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: उमरिया में अनोखा शिक्षक दिवस; छात्रों ने प्राचार्य को ही स्कूल में बंद कर दिया, जानें मामला

Tue, 05 Sep 2023 11:11 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

बिलासपुर स्थित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पेयजल सहित अन्य सुविधाओं का अभाव है। इस बात से नाराज छात्रों को समस्या का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
बिलासपुर स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के ग्राम बिलासपुर स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को नाराज छात्रों ने हंगामा कर दिया। शिक्षक दिवस के मौक पर विद्यालय के प्राचार्य मकसूदन प्रसाद साहू को स्कूल के भीतर ही कैद कर दिया। छात्र स्कूल के बाहर प्रदर्शन करने लगे। 

विज्ञापन


शिक्षक दिवस के दिन शिक्षक को स्कूल में कैद करने की खबर से प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में प्रशासनिक अधिकारी बिलासपुर पहुंचे और प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं जानी और निराकरण का आश्वासन दिया, जिसके बाद छात्र माने और प्रदर्शन बंद किया। 

बता दें अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक गोविंद द्विवेदी ने बताया है कि बिलासपुर स्थित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पेयजल सहित अन्य सुविधाओं का अभाव है। इस बात से नाराज छात्रों को समस्या का सामना करना पड़ता है। कई बार शिकायत के बाद भी जब प्रशासन ने आवश्यक सुविधाएं बहाल नहीं कराईं तो छात्र उग्र हो गए और प्रदर्शन का रास्ता चुन लिया। हालांकि प्रशासन ने शीघ्र ही सुविधाओं के विस्तार का भरोसा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें