फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umaria Crime: उमरिया पुलिस की कार्रवाई, कथली नदी के पास जुआ खेल रहे 8 आरोपी गिरफ्तार

Thu, 31 Oct 2024 03:12 PM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

नदी किनारे कुछ लोग पेड़ के नीचे हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे थे। पुलिस ने दबिश देकर आठ जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मौके से 3,800 रुपये नकद, 52 ताश की गड्डी और 4 मोबाइल फोन जब्त किए हैं। 
विज्ञापन
जुआ में पकड़े गए आरोपी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उमरिया पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिले में अवैध गतिविधियों पर कड़ी कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में 30 अक्टूबर की रात चंदिया थाना पुलिस ने कथली नदी के पास जुआ खेल रहे आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया। मुखबिर से सूचना मिली थी कि नदी किनारे कुछ लोग पेड़ के नीचे हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे हैं। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और सभी आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

पुलिस ने मौके से 3,800 रुपये नकद, 52 ताश की गड्डी और 4 मोबाइल फोन जब्त किए। आरोपियों पर जुआ एक्ट की धारा 13ए के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। घटना में संजू कुशवाहा, मनू उर्फ नवनीत शर्मा, श्याम लाल वर्मा, धनेश कुशवाहा, शिवकुमार कोल, बहादुर खान, मुर्तजा खान और विजय वर्मन शामिल हैं, जो सभी चंदिया के निवासी हैं।

इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी चंदिया निरीक्षक भानुप्रताप भवेदी, उप निरीक्षक वीरेंद्र सिंह ठाकुर, सहायक उप निरीक्षक मन्त्रा सिंह, प्रधान आरक्षक मेहताब सिंह, आरक्षक दिलीप सिंह राठौर, इंद्रबहादुर राठौर, राजमोहन और राघवेंद्र कुशवाहा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक ने इस कार्रवाई में शामिल टीम की सराहना की और जिले में अवैध गतिविधियों पर सख्त नजर रखने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें