फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umaria Weather News : झमाझम बारिश ने उमस भरी गर्मी से दिलाई राहत, सुहाने मौसम का मजा लेने निकले लोग

Mon, 08 May 2023 02:36 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

Umaria Weather News : उमरिया में सोमवार को झमाझम बारिश हुई। बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली, लेकिन थोड़ी सी बारिश ने ही सड़कों को लबालब भर दिया।
विज्ञापन
उमरिया में बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उमरिया जिले में बारिश का दौर थमने के बाद लगातार उमस भरी गर्मी पड़ रही थी। सोमवार को झमाझम बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी। बारिश के चलते मौसम सुहाना हो गया, जिसका मजा लेने के लिए लोग निकले। जिले के बिरसिंहपुर पाली में आज सुबह से ही बादलों ने डेरा डाल रखा था, हालांकि उमस के चलते गर्मी का अहसास हो रहा था। लेकिन बारिश होने से मौसम मे ठंडक घुल गई, थोड़ी सी बारिश से ही सड़कें लबालब भर गईं।
विज्ञापन


उमरिया जिले में बारिश से पहले पारा करीब 25 डिग्री से ऊपर चल रहा था, जिसके कारण लोग गर्मी से परेशान थे। शादियों का सीजन भी चल रहा है, बारिश होने के कारण जिनके यहां शादी-विवाह के कार्यक्रम हैं, वे परेशान हैं। बेमौसम हो रही बारिश ने भले ही मौसम सुहाना और गर्मी कम कर दी हो, लेकिन शादी विवाह के कार्यक्रम में बारिश रंग में भंग डाल रही है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें