फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umaria News: घर के सामने खड़ी ट्रॉली को ट्रैक्टर से जोड़ा और उड़ा ले गए, पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार

Sun, 16 Apr 2023 07:02 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

उमरिया में कोतवाली पुलिस ने घर के सामने खड़ी ट्रॉली चुराने वाले दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में इस्तेमाल हुआ ट्रैक्टर भी जब्त कर लिया गया है। 

विज्ञापन
उमरिया में चोरी गई ट्रॉली को पुलिस ने बरामद कर लिया है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में पुलिस ने घर के सामने से ट्रॉली चुराने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने ट्रॉली को अपने ट्रैक्टर में जोड़ा और उसे उठा ले गए थे। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल हुआ ट्रैक्टर भी जब्त कर लिया है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार घंघरी नाका निवासी शुभम सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी नीले रंग की ट्रॉली 31 मार्च और एक अप्रैल की दरम्यानी रात घर के सामने से चोरी हो गई। उसकी कीमत करीब 90 हजार रुपये बताई जाती है। जांच के दौरान पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इस दौरान 31 मार्च की रात एक बजे के करीब एमपी54-ए-2445 ट्रैक्टर से उस ट्रॉली को ले जाने के सबूत मिले। पुलिस ने ट्रैक्टर मालिक का पता लगाया। वहां से पता चला कि दो साल पहले वह ट्रैक्टर कृष्णा ट्रैक्टर एजेंसी लालपुर को बेचकर बदले में नया ट्रैक्टर ले लिया था। एजेंसी से पता चला कि वह ट्रैक्टर मसीरा निवासी मुकेश कुमार मिश्रा को बेचा गया है। पुलिस ने मुकेश को पकड़ा और उसके डिपो टोला जयसिंहनगर से ट्रॉली बरामद की। पता चला कि विनय चौबे ने भी इस चोरी में उसका साथ दिया था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।    

विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें