फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umaria Election: पंच पद के लिए उपचुनाव, 161 वार्डों के निर्वाचन में 141 में निर्विरोध चुने गए पंच

Mon, 02 Jan 2023 05:43 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

पंचायत निर्वाचन की अधिसूचना जारी होने के बाद मतदान पांच जनवरी को सुबह 7:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक होगा। सोमवार को शासकीय रणविजय प्रताप सिंह महाविद्यालय में सुबह 12:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक मतगणना दलों का द्वितीय प्रशिक्षण भी दिया गया है।
विज्ञापन
उमरिया में पंच पदों के लिए उपचुनाव पांच जनवरी को होगा। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के उमरिया में पंच पद के लिए उपचुनाव होना है। तीन विकासखंडों के 161 वार्डों में चुनाव होना था। 141 वार्डों में निर्विरोध ही चुनाव हो गया। शेष 20 वार्डों में मतदान होगा। पांच जनवरी को वोटिंग होगी। इसके लिए प्रशासन ने तैयारी कर ली है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पंचायत निर्वाचन की अधिसूचना जारी होने के बाद मतदान पांच जनवरी को सुबह 7:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक होगा। सोमवार को शासकीय रणविजय प्रताप सिंह महाविद्यालय में सुबह 12:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक मतगणना दलों का द्वितीय प्रशिक्षण भी दिया गया है।

प्रशासन की ओर से बताया गया कि जहां मतदान होना है, वहां के लिए तैयारियां हो चुकी हैं। टीम को प्रशिक्षण दिया गया है। टीम के सदस्य अल सुबह मतदान केंद्र पर पहुंच जाएंगे। जहां निर्विरोध की स्थिति बनी है, वहां औपचारिक घोषणा के बाद प्रत्याशी को प्रमाण पत्र दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें