फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: पति-पत्नी के बीच हुए विवाद में पत्नी ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

Sat, 20 Jan 2024 06:40 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

Ujjain News: सुबह एक महिला ने पति से विवाद करते हुए उसे पहले बाथरूम में बंद किया और स्वयं दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। खास बात यह कि घटना के दो घंटे पहले उसी महिला ने डायल 100 पर पुलिस को घर बुलाकर पति की शिकायत की थी। पुलिस दंपत्ति को समझाकर वापस थाने लौट गई और उक्त घटना हो गई।

विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बबली पति आरिफ 28 वर्ष निवासी ढांचा भवन ने सुबह फांसी लगा ली। परिजन फंदे से उतारकर उसका शव लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। डॉक्टर ने परीक्षण के बाद बबली को मृत घोषित किया और शव को पीएम रूम में रखवाने के बाद पुलिस को सूचना भी दी।

विज्ञापन


आरिफ ने बताया कि वह ड्राइवर है और उसका निकाह बबली से 10 वर्ष पहले हुआ था। उसके तीन बच्चे भी हैं। बबली शक के बिना पर आये दिन घर में विवाद करती थी। आरिफ के अनुसार सुबह 6 बजे से बबली ने घर में विवाद शुरू किया और उसे बाथरूम में बंद कर दिया। जिसके बाद आरिफ वेंटिलेशन से बाहर निकलकर आया, तब तक बबली ने डायल 100 पर पुलिस को फोन लगा दिया। कुछ देर बाद दो पुलिसकर्मी घर आये।

डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
पुलिस के आने के बाद दोनों को समझाइश दी गई और वो चले गये। उसके बाद आरिफ किचन में चाय बनाने गया तो बबली ने किचन का गेट बाहर से लगा दिया और स्वयं के दुपट्टे से फांसी लगा ली। जिसके बाद आरिफ ने सरिये व अन्य वस्तुओं की मदद से किचन का दरवाजा खोलकर बाहर आया तो देखा बबली फांसी के फंदे पर लटकी थी। आनन-फानन में उसे फंदे से उतारकर जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने बबली को मृत घोषित कर शव पीएम रूम में रखवा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें