फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: मणिपुर की घटना को लेकर चल रहा था विरोध, युवक ने गलत टिप्पणी की तो प्रदर्शन कर रहीं महिलाओं ने पीटा

Sat, 22 Jul 2023 08:42 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

भारतीय बौद्ध महासभा द्वारा टावर चौक स्थित अंबेडकर प्रतिमा के पास में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा था। तभी एक युवक ने कुछ टिप्पणी कर दी। इसके बाद महिलाओं ने युवक की धुनाई कर दी। 
विज्ञापन
युवक की टिप्पणी से नाराज महिलाओं ने उसकी धुनाई कर दी। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मणिपुर में हुई अभद्र घटना के विरोध में भारतीय बौद्ध महासभा के प्रदर्शन में महिलाओं ने युवक की पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि युवक ने कोई टिप्पणी कर दी थी। बाद में पुलिस युवक को बाइक पर बैठा कर ले गई। घटना का वीडियो सामने आया है।
विज्ञापन


बता दें कि भारतीय बौद्ध महासभा द्वारा टावर चौक स्थित अंबेडकर प्रतिमा के पास में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा था। इसी दौरान एक मनचला वहां पर पहुंचा और अश्लील हरकतें करने लगा। इसको देखकर विरोध कर रही महिलाओं ने व्यक्ति को पकड़कर चप्पल जूते से उसकी पिटाई कर दी, जिसका एक वीडियो भी वायरल हुआ है। जिसके बाद माधव नगर थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी शख्स को पकड़ कर थाने ले आई, और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। 

महिला कांग्रेस अध्यक्ष गीता यादव ने बताया कि हम लोगों द्वारा टावर चौक पर अंबेडकर प्रतिमा के पास में मणिपुर की घटना को लेकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा था, उसी दौरान एक अनजान व्यक्ति वहां पर आया और अश्लील हरकतें करने लगा। इसके बाद महिलाओं ने पकड़कर उसकी पिटाई की। वहीं युवक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है। थाना माधव नगर के उप निरीक्षक सलमान कुरैशी ने बताया कि सूचना मिली थी टावर चौक पर कोई विवाद हो रहा है, उसको लेकर पुलिस टीम पहुंची थी और एक व्यक्ति को पकड़कर लाया गया है। 
विज्ञापन


राजस्थान का रहने वाला है युवक 
इस घटना का कई लोगों ने वीडियो भी बनाया जो बाद में वायरल हो गया। आंदोलन कर रहे लोग बाद में माधव नगर थाने पहुंचे और उक्त युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। बताया जाता है कि युवक राजस्थान के सीकर का रहने वाला है जो उज्जैन देव दर्शन करने आया था। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है।

इस घटना का हो रहा था विरोध 
4 मई को मणिपुर के नोगपोक सेकमाई थाने से एक किलोमीटर दूर 2 महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाया गया था। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद में पूरे देश में घटना को लेकर जनता में काफी रोष देखने को मिल रहा है। घटना में कई आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है, लेकिन विरोध रुकने का नाम नहीं ले रहा है। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें