ujjain cm shivraj given check to pt, mahesh sharmas daughter
- फोटो : self
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पहले सावन सोमवार को उज्जैन में भगवान महाकालेश्वर मंदिर में महारूद्राभिषेक व पूजन किया।
सावन के पहले सोमवार को शिवराज सिंह चौहान पूजा अर्चना के लिए परिवार के साथ महाकाल मंदिर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने मंदिर में पूरे परिवार के साथ रुद्राभिषेक किया। शिवराज ने महाकाल के अभिषेक के बाद मंदिर के दिवंगत पुजारी महेश शर्मा (उस्ताद) की बेटी सृष्टि शर्मा को 11 लाख रुपये की सहायता राशि का चेक प्रदान किया। यह राशि श्री महाकालेश्वर मन्दिर प्रबंध समिति के द्वारा स्वीकृत की गई थी।