फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: महाकाल मंदिर में डांस कर बनाई रील, पुजारियों की आपत्ति, कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश

Mon, 17 Oct 2022 08:24 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

महाकाल मंदिर में फिल्मी गानों पर बना वीडियो वायरल हो रहा है। मंदिर प्रबंधन समिति मामले की जांच कर रही है। पुजारियों का कहना है कि इस तरह के वीडियो से मंदिर की छवि पर प्रभाव पड़ता है। 
विज्ञापन
महाकाल मंदिर में फिल्मी गानों पर डांस का वीडियो वायरल हुआ है। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व प्रसिद्ध महाकाल मंदिर में डांस वीडियो बनाकर फिल्मी गानों से जोड़कर रील बनाने को लेकर मामला गर्मा गया है। पुजारियों ने वीडियो सामने आने के बाद आपत्ति जताई है। कलेक्टर ने भी जांच की बात कही है। मंदिर प्रबंध समिति ने इसकी जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


बता दें कि महाकाल मंदिर में फिल्मी गानों पर डांस का वीडियो बनाने के मामले पहले भी आए हैं। सोमवार को दो अलग-अलग वीडियो सामने आए हैं। कुछ सेकेंड की रील वायरल हो रही है। इसमें एक युवती गर्भग्रह में बाबा महाकाल का अभिषेक करती नजर आ रही है तो दूसरी युवती मंदिर परिसर में नाचते नजर आ रही है। महाकाल मंदिर में डांस के वीडियो शूट करने पर पुजारियों ने भी आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि फिल्मी गाने-डांस के वीडियो को मंदिर से जोड़कर बनाना आपत्तिजनक है। मंदिर के प्रमुख महेश पुजारी ने अधिकारियों को भी सूचना दी है। उनका कहना है कि ऐसे वीडियो बार-बार सामने आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो पोस्ट करने से महाकाल मंदिर की छवि धूमिल होती है। 

अलग-अलग लोगों ने अपलोड किए
महाकालेश्वर मंदिर में शूट किया हुआ वीडियो दो अलग-अलग अकाउंट से सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया है। इसमें दो अलग-अलग युवतियां महाकाल मंदिर परिसर स्थित ओंकारेश्वर मंदिर के सामने और गर्भगृह में बॉलीवुड गानों पर रील्स बना रही हैं। मामले में उज्जैन कलेक्टर आशीष सिंह का कहना है कि वीडियो की जांच करवाकर कार्रवाई की जाएगी। महाकाल मंदिर की अपनी मर्यादा है, वहां जाकर इस तरह बॉलीवुड गानों पर रील्स बनाने की इजाजत किसी को भी नहीं देंगे।
विज्ञापन


पहले भी आया था एक वीडियो
करीब एक साल पहले एक युवती का महाकाल मंदिर से जुड़ा वीडियो सामने आ चुका है। इस वीडियो में भी फिल्मा गाने पर डांस था और महाकाल परिसर नजर आ रहा था। यह वीडियो महाकाल स्थित ओंकारेश्वर मंदिर के पास शूट किया गया था। हिंदू संगठनों ने आपत्ति के बाद मामला गर्माया था। युवती ने माफी भी मांग ली थी, पर उसके खिलाफ एफआईआई दर्ज कराई गई थी।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें