फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: शनिश्चरी अमावस्या पर श्रद्धालुओं के दर्शन और स्नान को लेकर कलेक्टर ने घाटों का किया निरीक्षण

Tue, 17 Jan 2023 10:35 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

मध्यप्रदेश के उज्जैन में आगामी 21 जनवरी को शनिश्चरी अमावस्या मनाई जाएगी। ऐसे में उज्जैन जिला कलेक्टर आशीष सिंह ने त्रिवेणी स्थित शनि मंदिर जाकर परिसर और घाटों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
कलेक्टर ने घाटों का किया निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

21 जनवरी को आने वाली शनिश्चरी अमावस्या पर त्रिवेणी स्थित शनि मंदिर पर श्रद्धालुओं के सुगम दर्शन और स्नान के लिए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर आशीष सिंह ने शनि मंदिर एवं त्रिवेणी जाकर परिसर एवं घाट का निरीक्षण किया। साथ ही अधिकारियों को अच्छी व्यवस्था बनाने के निर्देश भी दिए।

विज्ञापन


कलेक्टर ने स्नान और दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग लाइन बनाने को कहा है। साथ ही स्नान के दौरान घाट पर सुरक्षा बंदोबस्त के लिए होमगार्ड के तैराक लगाने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर आशीष सिंह ने शनि मंदिर पर व्यवस्थाओं के बारे में बताया, श्रद्धालुओं के लिए पर्याप्त मात्रा मे टेंट लगाए जाएं। माइक सिस्टम की व्यवस्था की जाए। लाइट डेकोरेशन और पार्किंग के लिए विभिन्न स्थानों पर व्यवस्था करते हुए संकेतक लगाए जाएं।

विज्ञापन


स्नान के लिए शिप्रा में छोड़ा जा रहा नर्मदा का पानी...
जल संसाधन विभाग के कार्यपालन यंत्री ने बताया, शनिश्चरी अमावस्या पर स्नान करने को लेकर स्वच्छ जल उपलब्ध कराने के लिए नर्मदा का जल शिप्रा में छोड़ा जा रहा है। विगत चार दिनों से पानी की आवक जारी है, स्नान के लिए पर्याप्त मात्रा में जल की उपलब्धता रहेगी। साथ ही खान नदी पर बनाए गए अर्दन डेम से शिप्रा नदी में प्रदूषित जल को भी मिलने से रोक दिया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें