फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: भस्मारती में बाबा महाकाल का सूर्य स्वरूप में किया श्रृंगार, चन्द्र, बिल्व पत्र और त्रिपुंड भी सजाया

Sun, 23 Jun 2024 08:06 AM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

आज के श्रृंगार की विशेष बात यह रही कि आषाढ़ कृष्ण पक्ष की प्रथमा और द्वितिया तिथि व रविवार के संयोग पर भस्मआरती में बाबा महाकाल का सूर्य स्वरूप में विशेष श्रृंगार किया गया। इसके साथ ही शीष पर चन्द्र, बिल्व पत्र और त्रिपुंड भी सजाया गया।
विज्ञापन
Baba Mahakal Bhasmarti Today: करें बाबा महाकाल के दर्शन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की प्रथमा और द्वितिया तिथि पर रविवार तड़के भस्म आरती के दौरान सुबह चार बजे मंदिर के पट खुलते ही पण्डे पुजारी ने गर्भगृह में स्थापित सभी भगवान की प्रतिमाओं का पूजन किया। भगवान महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर, पंचामृत और फलों के रस से किया गया। प्रथम घंटाल बजाकर हरि ओम का जल अर्पित किया गया। कपूर आरती के बाद बाबा महाकाल को नवीन मुकुट, मुंड माला धारण करवाई गई। 

विज्ञापन


आज के श्रृंगार की विशेष बात यह रही कि आषाढ़ कृष्ण पक्ष की प्रथमा और द्वितिया तिथि व रविवार के संयोग पर भस्मआरती में बाबा महाकाल का सूर्य स्वरूप में विशेष श्रृंगार किया गया। इसके साथ ही शीष पर चन्द्र, बिल्व पत्र और त्रिपुंड भी सजाया गया। महानिर्वाणी अखाड़े की ओर से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गई। इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दिव्य दर्शनों का लाभ लिया। जिससे पूरा मंदिर परिसर मे जय श्री महाकाल की गूंज से गुंजायमान हो गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें