मंदिरों पर पेशाब करने वाला आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
उज्जैन के रामघाट क्षेत्र का एक वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दिल्ली का एक श्रद्धालु यह कहते नजर आ रहे हैं कि जब वे रामघाट के किनारे अपने परिवार के साथ टहल रहे थे तब एक विशेष वर्ग के बुजुर्ग यहां बने छोटे-छोटे मंदिरों पर पेशाब कर रहे थे। जब उन्होंने उसे ऐसा करने से रोका तो वह नहीं माने इसके बाद उन्होंने कुछ लोगों की सहायता से उसे पकड़ा और बाद में महाकाल थाना पुलिस के सुपुर्द किया है।
महाकाल थाना प्रभारी अजय वर्मा ने बताया कि रामघाट क्षेत्र में मंदिरों पर पेशाब करने की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस टीम को यहां पर भेजा गया था। बुजुर्ग को घेरकर खड़े हिंदू संगठन के लोगों का कहना था कि बुजुर्ग द्वारा मंदिरों पर पेशाब की जा रही थी जिससे ही वे लोग आक्रोशित थे। पकड़े गए व्यक्ति का नाम लतीफ पिता फसल निवासी फजलपुरा उम्र 60 वर्ष है जो कि नगर निगम में कुछ समय पूर्व तक सफाईकमी का काम करते थे। कुछ समय पहले ही वह सेवानिवृत हुए हैं। पुलिस ने जब लतीफ से पूछताछ की तो उसकी मानसिक स्थिति कुछ ठीक नजर नहीं आई। महाकाल थाना प्रभारी अजय वर्मा ने बताया कि इस मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 295 ए के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया था। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।