बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे शिव भजन गायक हंसराज रघुवंशी।
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रसिद्ध भजन गायक हंसराज रघुवंशी बुधवार शाम बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचे, जहां उन्होंने सहपरिवार बाबा महाकाल का विशेष पूजन-अर्चन किया और नंदी हॉल में बैठकर ध्यान भी लगाया। इस दौरान उनके साथ उनके धर्मपत्नी भी मौजूद थीं।
महाकाल मंदिर के पुजारी अभिषेक शर्मा (बाला गुरु) ने बताया कि शिव भक्त भजन गायक बाबा हंसराज रघुवंशी अपने उज्जैन प्रवास के दौरान श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे थे। जहां उन्होंने बाबा महाकाल का पूजन किया और उसके बाद नंदी हॉल में बैठकर बाबा महाकाल की सांध्य आरती भी देखी। इसके बाद उन्होंने बाबा महाकाल को एक आमंत्रण भी भेंट किया। इस दौरान उनके साथ समाजसेवी ऋषभ बाबू यादव भी मौजूद थे।