फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: उज्जैन में पूर्व पार्षद को घर में घुसकर गोली मार उतारा मौत के घाट, पत्नी-बेटों पर ही लगा हत्या का आरोप

Fri, 11 Oct 2024 08:13 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

उज्जैन में शुक्रवार तड़के हुए हत्याकांड ने सनसनी मचा दी। पूर्व पार्षद और कांग्रेस नेता को घर में घुसकर गोलियां मारी गईं। उनकी मौत हो गई। हत्या के पाीछे प्रॉपर्टी विवाद की बात फिलहाल सामने आ रही है। पुलिस जांच कर रही है। 
विज्ञापन
उज्जैन में पूर्व पार्षद की हत्या के बाद पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस नेता और पूर्व पार्षद हाजी कलीम खान उर्फ गुड्डू (60) की शुक्रवार सुबह 5 बजे गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्यारों ने नीलगंगा थाना क्षेत्र की वजीर पार्क कॉलोनी स्थित घर में घुसकर गुड्डू को चार से ज्यादा गोलियां मारीं। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। 
विज्ञापन


परिजन ने गुड्डू की हत्या का आरोप उनकी पत्नी और दो बेटों पर लगाया है। हत्याकांड को अंजाम देने के पीछे प्रॉपर्टी विवाद को वजह बताया है। नीलगंगा पुलिस के अनुसार, गुड्डू के मामा नसरुद्दीन ने पुलिस को वारदात की सूचना दी। टीम जब मौके पर पहुंची तो परिवार के लोगों ने गुड्डू की पत्नी नीलोफर उर्फ भूरी, बड़े बेटे दानिश और छोटे बेटे आसिफ उर्फ मिंटू को पुलिस को सौंपा। उन्होंने बताया कि गुड्डू ने पिछले 12 साल से तीनों को प्रॉपर्टी से बेदखल कर रखा था।

एक हफ्ते पहले भी हुआ था हमला
गुड्डू पर बीती 4 अक्टूबर को भी मॉर्निंग वॉक के दौरान जानलेवा हमला हुआ था। कार से आए हमलवारों ने उन पर पिस्टल से तीन फायर किए थे। जान बचाने के लिए वे नाले में कूद गए थे। उन्हें हाथ में फ्रेक्चर हुआ और गोली छूकर निकली थी। घटना के बाद वे इतने सहमे हुए थे कि दोबारा हमला न हो जाए, इस डर से घर से बाहर भी नहीं निकले। उन्होंने 7 अक्टूबर को थाने में आवेदन देकर अपनी हत्या किए जाने की आशंका जताई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें