फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: उन्हेल रोड पर भीषण हादसे में चार की मौत, दो मोटरसाइकिल से टकराकर अर्टिका पलटी

Wed, 25 Oct 2023 03:14 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

Ujjain Accident News: उन्हेल रोड पर भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। 
विज्ञापन
हादसे का बाद पलटी कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुधवार की दोपहर को उन्हेल रोड पर गोयला व चकरावदा टोल के बीच एक भीषण हादसा हो गया, जिसमें एक अर्टिका कार के चालक ने अपना वाहन तेज गति से चलाते हुए दो मोटरसाइकिल चालकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मोटरसाइकिल पर सवार चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि इस घटना के बाद अर्टिका कार पलटी खा गई। वहीं, मोटरसाइकिलों में भी आग लग गई। 
विज्ञापन


मामले की जानकारी देते हुए भैरवगढ़ थाना पुलिस ने बताया कि आज उन्हेल रोड गोयला चकरावदा टोल पर दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर चार लोग उन्हेल की ओर जा रहे थे, तभी सामने की ओर से आ रही अर्टिका कार ने मोटरसाइकिल चालकों को जोरदार टक्कर मार दी। यह दुर्घटना इतनी भयावह थी कि इस घटना में वाहनों में तो आग लगी ही साथ ही मोटरसाइकिल पर सवार दो पुरुष और दो महिलाओं की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। भैरवगढ़ थाना पुलिस जानकारी लगते ही तुरंत घटना स्थल पर पहुंच गई थी, जो कि गाड़ी के नंबरों के आधार पर मृतकों का पता लगाने में जुटी हुई है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें