गैस सिलेंडर की नली निकालकर युवक ने लगा ली आग....ऐसी आग फैली की चली गई जान
उज्जैन के मक्सी रोड स्थित बाबा गुरुदेव के आश्रम में कल शाम एक घटना हो गई और पुलिस जांच कर रही है। यहां रहने वाले युवक ने आग लगाकर जान दे दी।
बता दें कि गुरुवार शाम मक्सी रोड स्थित गुरुदेव आश्रम के कमरे में अपनी मां के साथ रह रहे युवक ने गैस सिलेंडर की नली निकालकर आग लगा ली। जिससे जलकर उसकी मौत हो गई और पूरा कमरा भी जल गया। घटना के समय उसकी मां खाना लेने गई थी और इसी दौरान उसने यह घटना हो गई। पंवासा थाना प्रभारी रविन्द्र कटारे ने बताया कि मक्सीरोड स्थित गुरुदेव वृद्धाश्रम में गुरुदेव आश्रम में वृद्धा सीताबाई के साथ उसका पुत्र दीपक शेखावत रहता था। कल शाम सीताबाई खाना लेने गई थी, इस दौरान दीपक कमरे में अकेला था। उसने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद किया और गैस चूल्हे से नली निकालकर आग लगा ली। आग में झुलसकर उसकी मौत हो गई और पूरा कमरा जल गया। पता चलते लोगों की भीड़ लग गई तथा दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची तथा आग पर काबू पाया। पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा लिया गया है तथा अभी तक युवक द्वारा उक्त घटना करने के कारणों का पता नहीं चला है। आश्रम के लोगों ने बताया कि दोनों मां-बेटे कई सालों से यहां रह रहे थे।