फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandsaur: साधु के भेष में दस वर्षों से फरारी काट रहा तस्कर गिरफ्तार; शराब तस्करी के मामले में चल रहा था फरार

Tue, 22 Aug 2023 06:42 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर

सार

शराब तस्करी का आरोपी दसा वर्षों से साधु का भेष बनाकर उज्जैन, ओंकारेश्वर सहित अन्य मंदिरों में पुलिस से बचकर फरारी काट रहा था।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंदसौर पुलिस ने शराब तस्करी के केस में पिछले दस वर्षों से फरार स्थाई वारंटी को साधु के भेष में गिरफ्तार किया है। आरोपी इन दस सालों में उज्जैन, ओंकारेश्वर सहित अन्य स्थानों पर पिछले दस वर्षों से फरारी काट रहा था।

विज्ञापन


मंदसौर की वायडीनगर थाना पुलिस ने साधु का भेष बनाकर 10 साल से तीर्थस्थलों पर फरारी काट रहे बदमाश को आखिरकार धर दबोचा है। वायडी नगर थाना प्रभारी धर्मेश यादव ने बताया की आरोपी नागेन्द्र सिंह पिता भगवान सिंह राजपूत निवासी ग्राम चपलाना जो कि शराब तस्करी का आरोपी है, साधु का भेष बनाकर उज्जैन, ओंकारेश्वर सहित अन्य मंदिरों में पुलिस से बचकर फरारी काट रहा था। ये थाने का स्थाई वारंटी है। मुखबिर से सूचना मिली कि ये जिले के अफजलपुर थाना क्षेत्र के एक मंदिर में साधु का भेष बनाकर छुपा हुआ है। तत्काल दबिश देकर नागेन्द्र सिंह को पकड़ा है। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस टीम को पुरस्कार देने देने की घोषणा की है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें