फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: उज्जैन रेलवे स्टेशन पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन में लगी आग, एक बोगी जली, बड़ा हादसा टला

Mon, 21 Nov 2022 09:52 AM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

उज्जैन रेलवे स्टेशन पर खड़ी रतलाम-बीना पैसेंजर ट्रेन के डिब्बे में लग गई। संभावना जताई जा रही है कि हादसा शॉर्ट सर्किट के कारण हुआ है।
विज्ञापन
उज्जैन रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में लगी आग - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन रेलवे स्टेशन पर खड़ी इंदौर-रतलाम पैसेंजर ट्रेन की बोगी में रविवार की रात अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया। जिससे स्टेशन पर हड़कंप मच गया। आग लगने से एक बोगी पूरी तरह जल गई। गनीमत रही कि उस समय ट्रेन खाली थी। जिससे बड़ा हादसा टल गया। 

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार इंदौर-रतलाम-बीना पैसेंजर ट्रेन नागदा स्टेशन से उज्जैन शाम 7.40 पर प्लेटफार्म नंबर 5 पर आई थी। ये इसका आखिरी स्टॉपेज था। यात्रियों के उतरने के बाद ट्रेन को रात 8.40 बजे प्लेटफार्म क्रमांक 8 पर खड़ा कर दिया गया था। रात 11.45 बजे ट्रेन की एक बोगी ने अचानक आग पकड़ ली। धुआं और लपटें निकलते देख आरपीएफ जीआरपी और रेलवे कर्मचारियों की टीम मौके पर पहुंची। कर्मचारी आग बुझाने में जुट गए। फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। जिसके बाद फायर ब्रिगेड की चार दमकल प्लेटफार्म पर पहुंची। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।


जीआरपी थाना प्रभारी आरएस महाजन ने बताया कि ट्रेन के सभी डिब्बे को बंद थे। इसलिए संभावना कम है किसी ने शरारत की हो। संभवतः शॉर्ट सर्किट से ट्रेन में आग लगी है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें