MP News: उज्जैन में महाकाल के दर्शन करने आ रहे एक नेपाली बुजुर्ग की ट्रेन में तबियत बिगड़ने के कारण मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग उद्धवलाल पिता बैकुंठलाल 73 वर्ष निवासी ललितपुर काठमांडू नेपाल पत्नी सहित 22 लोगों के साथ कोचिवली-इंदौर एक्सप्रेस से उज्जैन दर्शन करने आ रहा था।
नेपाल से उज्जैन दर्शन करने आ रहे वृद्ध की ट्रेन में तबीयत बिगड़ने के बाद मृत्यु हो गई। जिसके बाद जीआरपी ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। बता दें कि उद्धवलाल पिता बैकुंठलाल 73 वर्ष निवासी ललितपुर काठमांडू नेपाल पत्नी सहित 22 लोगों के साथ कोचिवली-इंदौर एक्सप्रेस से उज्जैन दर्शन करने आ रहा था।
विज्ञापन
इलाज के दौरान हुई थी मौत
जिसके बाद रास्ते में उद्धवलाल की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। जहां उज्जैन स्टेशन ट्रेन पहुंचने पर उनके साथियों ने लोगों की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां परीक्षण के बाद डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।