फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahakaleshwar: महाकाल मंदिर में हुई फाग उत्सव की शुरुआत, बाबा को लगाया गया हर्बल गुलाल

Fri, 27 Jan 2023 05:55 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

राजाधिराज महाकाल के आंगन मे सबसे पहले फाग उत्सव मनाया गया। इसके पहले तड़के चार बजे भगवान महाकाल को केसर मिश्रित जल से स्नान कराने के बाद आकर्षक श्रृंगार किया गया। इसके बाद मंदिर के पुजारियों ने भगवान महाकाल को गुलाल अर्पित किया।
विज्ञापन
महाकाल मंदिर में फाग उत्सव की शुरुआत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान महाकाल की नगरी उज्जैन में फाग उत्सव की शुरुआत हो चुकी है। बाबा महाकाल को पुजारियों द्वारा वसंती पुष्प के साथ हर्बल गुलाल अर्पित कर महाकाल मंदिर में वसंत (फाग) उत्सव की शुरुआत हुई। यह उत्सव शहर के सभी मंदिरों में 40 दिन तक चलेगा। महाकालेश्वर मंदिर के शासकीय पुजारी पं महेश पुजारी ये जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राजाधिराज महाकाल के आंगन मे सबसे पहले फाग उत्सव मनाया गया। इसके पहले तड़के चार बजे भगवान महाकाल को केसर मिश्रित जल से स्नान कराने के बाद आकर्षक श्रृंगार किया गया। इसके बाद मंदिर के पुजारियों ने भगवान महाकाल को गुलाल अर्पित किया।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें