फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: गरबा पंडाल में हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने तीन युवकों को पीटा, गैर हिंदुओं के प्रवेश पर लगाई रोक

Sun, 02 Oct 2022 08:46 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

शनिवार को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने तीन गैर हिंदू युवकों को गरबा पंडाल में ही पीट दिया, वहीं युवकों को बचाने आई पुलिस से भी संगठन के कार्यकर्ता भिड़ गए। 
विज्ञापन
गरबा पंडाल में तीन युवकों की पिटाई - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन में तीन गैर हिंदू युवकों को गरबा पंडाल में जाना महंगा पड़ गया। यहां शनिवार को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने तीन युवकों को पंडाल में ही पीट दिया, वहीं युवकों को बचाने आई पुलिस से भी संगठन के कार्यकर्ता भिड़ गए। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार घटना शनिवार रात उज्जैन के कालिदास अकादमी गरबा पंडाल की बताई जा रही है। यहां तीन गैर हिंदू युवक गरबा पंडाल में गरबा देखने पहंचे थे, इसकी सूचना बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को मिली, जिस पर संगठन के कार्यकर्ता पंडाल में पहुंचे और तीनों युवकों को मिलकर बुरी तरह पीट दिया। पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इस दौरान पुलिस बीच-बचाव करने पहुंची तो हिन्दू संगठन के लोगों की पुलिस से भी झड़प हो गई।

इस साल मध्यप्रदेश के कई शहरों में गरबा पंडाल में गैर हिंदुओं के प्रवेश पर हिंदूवादी संगठनों ने रोक लगाई है। इंदौर उज्जैन जैसे शहरों में इसका असर भी देखने को मिल रहा है। बताया जा रहा है कि शनिवार को पंडाल पहुंचे तीनों युवकों से बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने उनकी पहचान पूछी थी, जब उन्होंने गैर हिन्दू होने का खुलासा किया तो संगठन के लोग युवकों पर टूट पड़े। जानकारी मिलते ही थाना माधव नगर की पुलिस युवकों को बचाने आई तो पुलिस और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के बीच विवाद हो गया।
विज्ञापन


इंदौर में सात युवक हो चुके हैं गिरफ्तार
बता दें इसके पहले हाल ही में इंदौर के एक गरबा पंडाल में महिलाओं और युवतियों के फोटो वीडियो बनाने वाले सात मुस्लिम युवकों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया था। बजरंग दल का कार्यकर्ताओं ने सभी युवकों से आईडी कार्ड मांगा था, जब वे नहीं दिखा पाए तो उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया था।

गृहमंत्री ने आईडी दिखाने पर ही प्रवेश की बात कही है
मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने प्रदेश के सभी गरबा आयोजकों से पंडाल में आने वाले लोगों के आईडी कार्ड देखने के बाद ही प्रवेश की बात कही है। वही, प्रदेश की संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर ने भी आयोजकों से लव जिहाद को रोकने के लिए पहचान पत्र देखने के बाद ही पंडाल में प्रवेश देने की बात कही थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें