महाकाल के भक्तों ने प्राप्त किया भोजन
- फोटो : अमर उजाला
श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा 2004 से नि:शुल्क अन्नक्षेत्र का संचालन किया जाता है। मंदिर प्रबंध समिति द्वारा श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन हेतु आने वाले भक्तों को निशुल्क भोजन प्रसादी की व्यवस्था की गई है। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष व कलेक्टर नीरज कुमार सिंह की मंशानुसार श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सभी मतदाताओं से मतदान का निशान बताकर भोजन प्रसादी की व्यवस्था की गई थी।
मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक मृणाल मीना ने बताया कि नि: शुल्क अन्नक्षेत्र में मतदाताओं के लिए नि:शुल्क भोजन प्रसाद की व्यवस्था की गई है। श्रद्धालु विजय कुमार वरचे मूल निवासी उज्जैन के है, अभी परिवार सहित पुणे में निवासरत हैं। वरचे पुणे से वोट डालने के लिए उज्जैन आए, उन्होंने सबसे पहले वोट डाला, उसके बाद उन्होंने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन करें और श्री महाकालेश्वर अन्नक्षेत्र में भोजन प्रसादी ग्रहण की। मंदिर प्रबंध समिति की व्यवस्था से वह प्रसन्न थे, वे सायं पुनः पुणे के लिए रवाना हो गए उनके परिवार के कुल 5 लोग आए थे।