फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: मतदान का निशान बताकर महाकाल के भक्तों ने प्राप्त किया भोजन, कई भक्त मंदिर पहुंचे प्रसादी का लिया लाभ

Mon, 13 May 2024 06:19 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

Ujjain: आज मतदान का निशान बताकर महाकाल के भक्तों ने भोजन प्राप्त किया है। यहां मंदिर प्रबंध समिति द्वारा श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन हेतु आने वाले भक्तों को निशुल्क भोजन प्रसादी की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
महाकाल के भक्तों ने प्राप्त किया भोजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा 2004 से नि:शुल्क अन्नक्षेत्र का संचालन किया जाता है। मंदिर प्रबंध समिति द्वारा श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन हेतु आने वाले भक्तों को निशुल्क भोजन प्रसादी की व्यवस्था की गई है। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष व कलेक्टर नीरज कुमार सिंह की मंशानुसार श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सभी मतदाताओं से मतदान का निशान बताकर भोजन प्रसादी की व्यवस्था की गई थी। 

मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक मृणाल मीना ने बताया कि  नि: शुल्क अन्नक्षेत्र में मतदाताओं के  लिए नि:शुल्क भोजन प्रसाद की व्यवस्था की गई है। श्रद्धालु विजय कुमार वरचे मूल निवासी उज्जैन के है, अभी परिवार सहित पुणे में निवासरत हैं। वरचे पुणे से वोट डालने के लिए उज्जैन आए, उन्होंने सबसे पहले वोट डाला, उसके बाद उन्होंने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन करें और श्री महाकालेश्वर अन्नक्षेत्र  में भोजन प्रसादी ग्रहण की। मंदिर प्रबंध समिति की व्यवस्था से वह प्रसन्न थे, वे सायं पुनः पुणे के लिए रवाना हो गए उनके परिवार के कुल 5 लोग आए थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें