फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: बदबू आई तो पता चला घर में पड़ी है फौजी की लाश, पोस्टमार्टम में पता चला पांच दिन पहले हो चुकी थी मौत

Tue, 11 Jun 2024 05:20 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

Ujjain: महाशक्ति नगर में रहने वाले एक रिटायर्ड सैन्यकर्मी की लाश पुलिस ने घर का दरवाजा तोड़कर बरामद की। मृतक घर में अकेले रहते थे और 5 दिन पहले उनकी मौत हुई थी। कल रात दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी थी। मृतक के रिश्तेदार आज सुबह उज्जैन आ गए थे।

विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नानाखेड़ा थाना पुलिस ने बताया कि महाशक्ति नगर में रहने वाले अशोक पिता अनिल दुबे उम्र 78 साल रिटायर्ड सैन्यकर्मी थे। उनकी पत्नी की पूर्व में मौत हो चुकी है और वे अकेले ही यहां रहते थे। 5 दिन पहले उनकी मृत्यु हो गई थी और शव घर में पड़ा रहा।

विज्ञापन


कल रात पड़ोसियों को जब की घर से दुर्गंध आई तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके कर पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो मृतक का इन शव पड़ा मिला। पुलिस ने शव बरामद कर अस्पताल पर भिजवा दिया था।

सूचना मिलने के बाद भोपाल निवासी के मृतक के भाई राजा दुबे और मंदसौर निवासी उनकी बहन मंजुला आज सुबह उज्जैन पहुंच गए थे। मृतक के बच्चे नहीं में है। सुबह शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस को चिकित्सकों ने बताया कि उम्र अधिक होने के कारण बीमारी से उनकी मौत हुई। वैसे पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें