फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandra Grahan 2022: उज्जैन में 36 मिनट दिखाई देगा आंशिक चंद्र ग्रहण, खुली आंखों से देख सकेंगे नजारा

Tue, 08 Nov 2022 11:49 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

Chandra Grahan 2022: उज्जैन में आंशिक चंद्र ग्रहण के रूप में केवल 36 मिनट ही यह दिखाई देगा। ग्रहण का आरंभ दोपहर 2:38:05 बजे मध्य की स्थिति 4:29:10 बजे और मोक्ष शाम 6:19:02 बजे होगा।
 
विज्ञापन
उज्जैन में 36 मिनट देख सकेंगे आंशिक चंद्र ग्रहण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज यानि मंगलवार को इस वर्ष का आखिरी चंद्र ग्रहण है। यह ग्रहण भारत के कई राज्यों में दिखाई देगा। मध्यप्रदेश के उज्जैन में भी ये अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा। मंगलवार को खगोलीय घटनाक्रम के चलते पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। हालांकि उज्जैन में आंशिक चंद्र ग्रहण के रूप में केवल 36 मिनट ही यह दिखाई देगा। जीवाजी गंज वैधशाला के अधीक्षक डॉ. राजेंद्र प्रकाश गुप्त ने बताया कि 8 नवंबर को पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा, ग्रहण का आरंभ दोपहर 2:38:05 बजे मध्य की स्थिति 4:29:10 बजे और मोक्ष शाम 6:19:02 बजे होगा।
विज्ञापन


मध्य की स्थिति में चंद्रमा का सौ फीसदी भाग पृथ्वी के छाया क्षेत्र में हो जाएगा। भारत में कोलकाता, कोहिमा, पटना, पुरी, रांची, इंफाल में चंद्रोदय पूर्णता समय शाम 5:12 बजे से पूर्व होने के कारण यहां पूर्ण चंद्रग्रहण देख सकेंगे। उज्जैन में चंद्रोदय शाम 5:45 बजे होने के कारण शाम 6:19 बजे तक केवल 36 मिनट ही आंशिक चंद्रग्रहण दिखाई देगा। चंद्रग्रहण को कोरी आखों से या टेलिस्कोप से देखा जा सकेगा। डॉक्टर गुप्ता ने बताया कि वेधशाला में चंद्र ग्रहण को देखने की व्यवस्था रहेगी, लेकिन ग्रहण काल 36 मिनट का होने और चंद्रमा को दृश्य स्थिति में पहुंचने में ग्रहण समाप्ति की स्थिति में होगा। इसलिए लोग घर पर ही कोरी आंखों से चंद्रग्रहण का अवलोकन करें।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें