फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उज्जैन में भाजपा की पदयात्रा: सीएम मोहन यादव और हेमंत खंडेलवाल होंगे शामिल, शहीद पार्क से होगी शुरुआत

Tue, 17 Nov 2026 07:54 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

भाजपा के देशव्यापी अभियान 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' के तहत मंगलवार को उज्जैन में पदयात्रा निकाली जाएगी। सुबह 10 बजे शहीद पार्क से शुरू होने वाली इस यात्रा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल शामिल होंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में निकलेगी लोकतंत्र बचाओ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी के देशव्यापी अभियान 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' के तहत मंगलवार को धर्मनगरी उज्जैन में भव्य पदयात्रा निकाली जाएगी। भाजपा नगर जिला उज्जैन और ग्रामीण इकाई के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस पदयात्रा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल प्रमुख रूप से शामिल होंगे। मुख्यमंत्री पदयात्रा से पहले शहीद पार्क में आयोजित सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे कार्यकर्ताओं और आमजन के साथ पदयात्रा में शामिल होकर इसका नेतृत्व करेंगे।

शहीद पार्क से शुरू होगी पदयात्रा, सांदीपनी चौराहे पर होगा समापन

भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी दिनेश जाटवा ने बताया कि पदयात्रा की शुरुआत सुबह 10 बजे शहीद पार्क से होगी। यहां आयोजित विशाल सभा को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव संबोधित करेंगे। सभा के बाद मुख्यमंत्री पार्टी कार्यकर्ताओं और आमजन के साथ पदयात्रा में कदमताल करेंगे। यह यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए सांदीपनी चौराहे पर पहुंचकर समाप्त होगी।

लोकतांत्रिक संस्थाओं के प्रति विश्वास मजबूत करने का अभियान

भाजपा की ओर से देशभर में चलाए जा रहे 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' अभियान का मुख्य उद्देश्य लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करना और संवैधानिक संस्थाओं के प्रति जनता का विश्वास मजबूत करना है। पार्टी का कहना है कि चुनाव आयोग, न्यायपालिका और अन्य लोकतांत्रिक संस्थाओं की गरिमा और विश्वसनीयता पर सवाल उठाने वाली विपक्षी राजनीति के खिलाफ जनता को जागरूक करने के लिए यह पदयात्रा निकाली जा रही है। इसके साथ ही समाज और देश में भ्रम तथा अस्थिरता फैलाने वाली अराजक मानसिकता को उजागर करना और कानून के शासन को सर्वोपरि बनाए रखने का संदेश देना भी अभियान का उद्देश्य है।

मतदाता सूची के शुद्धिकरण के प्रति भी किया जाएगा जागरूक

इस अभियान के तहत फर्जी और दोहरे मतदाताओं के नाम हटाकर पारदर्शी चुनावी प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए मतदाता सूची के शुद्धिकरण के प्रति भी लोगों को जागरूक किया जाएगा। इसके अलावा युवाओं और आम नागरिकों को सकारात्मक दिशा देने तथा देश के विकास और विरासत को आगे बढ़ाने का संकल्प दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें