फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव ने किए बाबा महाकाल के दर्शन, तस्वीरें आई सामने

Wed, 10 Jan 2024 09:51 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

Ujjain: भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और मध्य प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव आज बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचे, जहां उन्होंने भस्म आरती में बाबा महाकाल के दर्शन किए और उसके बाद गर्भग्रह में पहुंचकर पूजन अर्चन और जलाभिषेक भी किया।

विज्ञापन
दर्शन करते हुए मुरलीधर राव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाकाल मंदिर के भस्म आरती प्रभारी रितेश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और मध्यप्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव बाबा महाकाल के दर्शन करने आज श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे थे।

विज्ञापन


जहां उन्होंने पहले नंदी हॉल और चांदी द्वार से बाबा महाकाल के दर्शन किए, उसके बाद वह परंपरागत वेशभूषा में बाबा महाकाल के गर्भ गृह में पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान का पूजन अर्चन अभिषेक किया। इस दौरान पंडित अजय गुरु द्वारा पूजा अर्चन करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


किया गया स्वागत सम्मान
बाबा महाकाल का पूजन करने के बाद राष्ट्रीय महासचिव मुरलीधर राव ने मीडिया से कहा कि 22 जनवरी को करोड़ों हिंदुओं की आस्था के केंद्र अयोध्या में भगवान श्री रामलला का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न होने वाला है। यह उत्सव सानंद संपन्न हो ऐसी कामना करने में बाबा महाकाल के दरबार में आया था। पूजन अर्चन के बाद राष्ट्रीय महासचिव मुरलीधर राव को दुपट्टा और बाबा की तस्वीर भेंट कर भस्म आरती प्रभारी रितेश शर्मा द्वारा स्वागत सम्मान किया गया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें