फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: उज्जैन में एएसआई राधेश्याम भामोर की हार्ट अटैक से मौत, पुलिस महकमे में शोक की लहर

Sat, 11 Oct 2025 03:35 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

उज्जैन के देवासगेट थाने में पदस्थ एएसआई राधेश्याम भामोर (45) की शुक्रवार देर रात हार्ट अटैक से अचानक मौत हो गई। मुख्यमंत्री की वीआईपी ड्यूटी पूरी करने के बाद उन्होंने घर लौटकर करवा चौथ पूजा में हिस्सा लिया था।
विज्ञापन
ASI राधेश्याम भामोर जिनकी हुई मौत
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवासगेट थाने में पदस्थ एएसआई राधेश्याम भामोर (45) की शुक्रवार देर रात हार्ट अटैक से अचानक मौत हो गई। उनकी असामयिक मृत्यु की खबर से पूरे पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है। जानकारी के अनुसार, एएसआई राधेश्याम भामोर पुलिस लाइन स्थित अपने सरकारी आवास में रहते थे। शुक्रवार को मुख्यमंत्री की वीआईपी ड्यूटी पूरी करने के बाद वे रात में घर लौटे थे। घर पहुंचने के बाद उन्होंने करवा चौथ के पूजन में हिस्सा लिया। पूजन के कुछ समय बाद ही उन्हें अचानक सीने में तेज दर्द की शिकायत हुई। परिजनों ने तुरंत उन्हें तीन बत्ती चौराहा स्थित एस.एन. कृष्णा हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

शनिवार सुबह जैसे ही उनकी मृत्यु की खबर फैली, पुलिस महकमे में गम का माहौल बन गया। उनके साथी और वरिष्ठ अधिकारी स्तब्ध रह गए। सभी के बीच यह चर्चा थी कि मिलनसार और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी राधेश्याम भामोर अब नहीं रहे।

झाबुआ जिले के ग्राम टेमरिया के थे मूल निवासी

एएसआई भामोर मूल रूप से झाबुआ जिले की पेटलावद तहसील के ग्राम टेमरिया के निवासी थे। वर्ष 2007 में उन्होंने आरक्षक के पद पर पुलिस सेवा में प्रवेश किया था। तत्पश्चात प्रमोशन पाकर वे एएसआई बने और फिलहाल देवासगेट थाने में पदस्थ थे। वे जून माह में ही उज्जैन स्थानांतरित होकर आए थे।

उनके परिवार में पत्नी और दो पुत्र — अजय (24 वर्ष) और प्रेम (20 वर्ष) हैं। परिजनों ने बताया कि उन्हें पहले से कोई गंभीर बीमारी नहीं थी, इसलिए अचानक हुआ यह हार्ट अटैक सभी के लिए चौंकाने वाला रहा। शनिवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। इस दौरान देवासगेट टीआई अनिला पाराशर सहित थाना स्टाफ और अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। पूरा पुलिस परिवार इस दुखद क्षति से व्यथित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें