फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahakaleshwar: एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने किए बाबा महाकाल के दर्शन, नई फिल्म की सफलता के लिए मांगा आशीर्वाद

Sun, 05 Feb 2023 09:41 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

फिल्म एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने रविवार को उज्जैन में स्थित विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकालेश्वर के दर्शन किए और अपनी अपकमिंग फिल्म की सफलता की कामना की।
विज्ञापन
बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंची भूमि पेडनेकर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म अभिनेत्री भूमि पेडनेकर अपनी आने वाली फिल्म की सफलता की कामना को लेकर बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची, जहां उन्होंने रेलिंग से बाबा महाकाल के दर्शन कर फिल्म की सफलता की कामना की। बॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री भूमि पेडनेकर अपने कुछ साथियों के साथ बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंची थी, जहां उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन करने के उपरांत मंदिर परिसर में स्थित अन्य मंदिरों पर भी भगवान की पूजा अर्चना कर उनका आशीर्वाद लिया। 
विज्ञापन


यह फिल्में होने वाली है जल्द रिलीज
आने वाले दिनों में अभिनेत्री की मेरे हसबैंड की बीवी, अफवाह, द लेडी किलर, भीड़, भक्षक, तख़्त जैसी फिल्में रिलीज होने वाली हैं, जिनकी सफलता के लिए ही भूमि पेडनेकर बाबा महाकाल के दर्शन करने उज्जैन आई थीं।

बता दें, बाबा महाकाल के दरबार में कई कलाकार हाजिरी लगा चुके हैं। बीते दिनों परिणिति चौपड़ा, शेखर सुमन, रुपाली गांगुली भी बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंची थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें