फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway: शिव भक्तों के लिए रेलवे का तोहफा, 11 जुलाई से चलेगी भारत गौरव ट्रेन; ज्योतिर्लिंगों के होंगे दर्शन

Mon, 08 Jun 2026 04:59 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

भगवान शिव के भक्तों के लिए भारतीय रेलवे और आईआरसीटीसी ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन शुरू की है। 11 जुलाई 2026 को रीवा से रवाना होने वाली ट्रेन 10 रात और 11 दिन की यात्रा में पांच ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराएगी। यात्रा के दौरान एलोरा भी शामिल है।

विज्ञापन
5 ज्योतिर्लिंग स्पेशल ट्रेन के साथ होंगे द्वारका-एलोरा के भी दर्शन - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय रेलवे भगवान शिव के भक्तों के लिए एक खास तोहफा लेकर आया है। रेलवे ने 12 में से 5 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन के लिए भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन नामक एक विशेष रेल सेवा शुरू की है। यह सेवा आईआरसीटीसी (इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन) द्वारा संचालित की जाएगी। हालांकि यह सेवा जुलाई महीने में शुरू होगी, लेकिन फिर भी श्रद्धालुओं में इस सुविधा को लेकर काफी उत्साह है। विशेषकर बुजुर्ग, महिलाएं और दिव्यांग लोग जो दूर-दराज के स्टेशनों तक पहुंचनें में कठिनाइयों का सामना करते हैं, उन्हें इस सेवा से काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें