फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: रेलवे का बड़ा निर्णय, बिना आरक्षण के जनरल कोच में कर सकेंगे खबर, जानिए किस ट्रेन में मिलेगी सुविधा

Sat, 28 May 2022 05:02 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

रेलवे के रतलाम मंडल से चलने वाली ट्रेनों में अब यात्रियों को सुविधा मिलेगी। लॉकडाउन के बाद से ही जनरल कोच में सफर के लिए आऱक्षण करवाना पड़ता था मगर अब जल्द ही खिड़की से जनरल टिकट मिलेंगे और बिना आरक्षण के जनरल कोच में सफर कर सकेंगे। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना काल में लगे लॉकडाउन के बाद से ट्रेनों का सफर भी प्रभावित हुआ है। जनरल कोच में सफर करने के लिए भी आरक्षण करवाना पड़ रहा था, जिस कारण यात्रियों को परेशानी हो रही थी। अब ये समस्या खत्म होने वाली है। करीब दो साल दो माह बाद जनरल कोच में बिना आरक्षण के सफर किया जा सकेगा। इसके लिए करीब 20 ट्रेनों में सुविधा शुरू की जा रही है।
विज्ञापन


दरअसल , लॉकडाउन के चलते 20 मार्च 2020 से देश में ट्रेनों को बंद किया गया था। बाद में ट्रेन शुरू तो की गई लेकिन विंडो टिकट मिलना शुरू नहीं हुआ और जनरल कोच में भी आरक्षण करवाना पड़ता था। अभी भी यह स्थिति है। हालांकि अब इस परेशानी से राहत मिलने के आसार है क्योंकि लगभग 20 मेल, एक्सप्रेस ट्रेन के जनरल कोच में बिना आरक्षण किए यात्रा की जा सकेगी। करीब 26 महीने बाद 1 जून से 20 ट्रेनों के जनरल कोच में अनारक्षित टिकट से यात्रा की जा सकेगी। इनकी टिकट पहले की तरह बुकिंग खिड़की से ही मिलेंगे। रतलाम मंडल से होकर चलने वाली कुछ मेल, एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रियों को सुविधा देने के लिए सामान्य श्रेणी कोच को अनारक्षित रूप में चलाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


इन ट्रेनों में मिलेगी जनरल कोच की सुविधा

ट्रेन 12961 मुंबई सेंट्रल-इंदौर अवंतिका एक्सप्रेस का डी3 एवं डीएल1 कोच 6 जून से

ट्रेन 12962 इंदौर-मुंबई सेंट्रल अवंतिका एक्सप्रेस का डी3 एवं डीएल1 कोच 7 जून से

ट्रेन 22933 बांद्रा टर्मिनस-जयपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस का डी3 कोच 13 जून से

ट्रेन 19319 वेरावल-इंदौर एक्सप्रेस का डी4, डीएल1 एवं डीएल2 कोच 1 जून से

ट्रेन 19320 इंदौर-वेरावल एक्सप्रेस का डी4, डीएल1 एवं डीएल2 कोच 7 जून से

ट्रेन 19309 गांधीनगर कैपिटल-इंदौर एक्सप्रेस का डी4, डीएल1 एवं डीएल2 कोच 1 जून से

ट्रेन 19310 इंदौर-गांधीनगर कैपिटल एक्सप्रेस का डी4, डीएल1 एवं डीएल2 कोच 1 जून से

ट्रेन 19323 डॉ आंबेडकर नगर-भोपाल एक्सप्रेस का डी 6 से डी10 कोच 1 जून से

ट्रेन 19329 इंदौर-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस का डी3, डी4, डीएल1 एवं डीएल 2 कोच 4 जून से

ट्रेन 19333 इंदौर-बीकानेर एक्सप्रेस का डी4, डीएल1 एवं डीएल 2 कोच 11 जून से

ट्रेन 19339 दाहोद-भोपाल एक्सप्रेस का डी6 से डी 10 कोच 17 जून से

ट्रेन 22191 इंदौर-जबलपुर एक्सप्रेस का डी3 एवं डी4 कोच, 1 जून से

ट्रेन 11463 सोमनाथ-जबलपुर एक्सप्रेस का डी4 कोच 3 जून से

ट्रेन 11465 सोमनाथ-जबलपुर एक्सप्रेस का डी4 कोच 4 जून से

ट्रेन 22984 इंदौर-कोटा एक्सप्रेस का डी2, डी3 एवं डी4 कोच 1 जून से

ट्रेन 12995 बांद्रा टर्मिनस-अजमेर एक्सप्रेस का डी4 एवं डीएल1 कोच 10 जून से

ट्रेन 12979 बांद्रा टर्मिनस-जयपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस का डी4 एवं डीएल1 कोच 2जून से

ट्रेन 14802 इंदौर-जोधपुर एक्सप्रेस का डी3 एवं डी4 कोच 4जून से

ट्रेन 12973 इंदौर-जयपुर एक्सप्रेस का डी3 कोच 6 जून से

ट्रेन 09451 गांधीधाम-भागलपुर स्पेशल एक्सप्रेस सभी सामान्य कोच 8 जुलाई से।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें